संस्था के प्रमुख उद्देश्य
1. मानवाधिकार संरक्षण (Human Rights Protection)
- मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में पीड़ितों को मार्गदर्शन देना।
- नागरिकों को उनके मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना।
- अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध कानूनी जागरूकता फैलाना।
2. कानूनी सहायता एवं न्याय (Legal Aid & Justice)
- जरूरतमंद लोगों को कानूनी जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।
- प्रशासनिक शिकायतों एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु उचित प्रक्रिया समझाना।
- संबंधित सरकारी विभागों एवं आयोगों तक शिकायत पहुंचाने में सहायता करना।
3. महिला एवं बाल अधिकार (Women & Child Rights)
- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समानता के लिए कार्य करना।
- बाल अधिकार, बाल शिक्षा एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना।
- जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं विकास में सहयोग करना।
4. वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण
- वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता।
- दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए प्रयास।
- जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना।
5. शिक्षा एवं स्वास्थ्य (Education & Healthcare)
- शिक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम।
- स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान जागरूकता।
- योग, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता।
6. सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण
- स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण।
- जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता।
- पशु कल्याण एवं बेसहारा पशुओं की सहायता।
7. सामाजिक सद्भाव एवं परिवार कल्याण
- पारिवारिक विवादों में स्वैच्छिक परामर्श।
- आपसी संवाद एवं शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना।
- समाज में भाईचारा एवं सद्भाव स्थापित करना।