वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स जस्टिस एंड एडवोकेसी काउंसिल (WHRJAC) में आपका स्वागत है
WORLD HUMAN RIGHTS JUSTICE & ADVOCACY COUNCIL (WHRJAC) एक सामाजिक कल्याण एवं मानवाधिकार आधारित संस्था है, जिसकी स्थापना समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय की स्थापना, कानूनी जागरूकता और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के उद्देश्य से की गई है।
हमारा विश्वास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने, समान अवसर प्राप्त करने तथा अपने मौलिक, संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने का अधिकार है।
मानवाधिकार संरक्षण
मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में पीड़ितों को मार्गदर्शन देना, मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना तथा अन्याय व शोषण के विरुद्ध कानूनी जागरूकता फैलाना।
कानूनी जागरूकता एवं मार्गदर्शन
FIR एवं Zero FIR, मानवाधिकार आयोग में शिकायत प्रक्रिया, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध सुरक्षा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की जानकारी।
सामाजिक कल्याण एवं सेवा
खाद्य व वस्त्र वितरण, गरीब बच्चों की शिक्षा सहायता, निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण तथा पशु कल्याण कार्यक्रम।
हमारा संकल्प
मानवता की सेवा, अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण — जहां किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय, भेदभाव या शोषण न हो।